Sahasik Kahaniyan
Author: Ruskin Bond
Offer: Rent at ₹50 or Buy at ₹125
विश्वविख्यात लेखक रस्किन बॉण्ड द्वारा विरचित इस कहानी-संग्रह में वर्णित रहस्य एवं रोमांचपूर्ण किस्सों में पाठक को ने की अद्भुत शक्ति है। इन कहानियों के पात्र अकसर खतरों को न्योता देते हैं, लेकिन वे आशावादी और दिलेर हैं, और यही कारण है कि उनके कारनामों में उनकी जिंदादिली नजर आती है। यह कहानी-संग्रह दुःसाहसी एवं बेधड़क लोगों के कारनामों को बड़े ही रोचक ढंग से आपके सामने प्रस्तुत करता है। सभी पात्र एक-से-एक बढ़कर हैं—चाहे वह एक ‘कलाबाज’ पायलट एवं छतरी सैनिक हो, हलक में तलवार उतारने में माहिर कोई हो, शेर को वश में करनेवाली कोई न महिला हो, कोई युवा गुब्बारेबाज हो, अल केपोन गैंग का कोई बंदूकची हो या वह औरत हो, जो मशहूर ‘होप डायमंड’ लेकर आई. पाठकवृंद इस संकलन की रोमांचक कहानियों का आनंद उठाएँगे, क्योंकि इन कहानियों से आपका मनोरंजन तो होगा ही, जीवन के बारे में भी बहुत कुछ ज्ञान प्राप्त होगा।